फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rural women learn the tricks to become successful entrepreneurs

Almora News: ग्रामीण महिलाओं ने सफल उद्यमी बनने के सीखे गुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rural women learn the tricks to become successful entrepreneurs
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया स्थित सामुदायिक भवन गजार में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) और जड़ी-बूटी एवं पर्यावरण शोध समिति की ओर से महिला सशक्तिकरण से उद्यमिता विकास विषय पर आधारित फल प्रसंस्करण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय संसाधनों का उपयोग करके स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक गीता ने महिलाओं को फल प्रसंस्करण की विभिन्न तकनीकों, उत्पाद संरक्षण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फल प्रसंस्करण ग्रामीण महिलाओं के लिए एक कम लागत में लाभकारी उद्यम का बेहतर अवसर हो सकता है। महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने इस कार्यशाला में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वहां प्रधान मोहन सिंह, संस्था के कृष्णा सिंह, नरेंद्र सिंह, तारा सिंह सहित महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed