{"_id":"741a4ff3295fe2da1763860edf02e996","slug":"rural-road-will-join-badgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड से जुड़ जाएंगे भड़गांव के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड से जुड़ जाएंगे भड़गांव के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
लंबे अरसे से यातायात सुविधा से वंचित भड़गांव के ग्रामीणों को अब यह सुविधा शीघ्र उपलब्ध होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने चौबटिया-कुनेलाखेत-बमस्यू मोटर मार्ग से भड़गांव के लिए लिंक मार्ग को मंजूरी दे दी है। इधर शुक्रवार को पूर्व विधायक करन माहरा ने वहां जाकर इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
चौबटिया का भड़गांव बड़ा गांव है, लेकिन इस गांव के लोगों को आज तक यातायात सुविधा नहीं मिल पा रही थी। ग्रामीण पिछले 20 सालों से लगातार इस सड़क की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
इधर प्रदेश सरकार ने इस डेढ़ किमी लिंक मार्ग का मंजूरी दे दी है। चौबटिया-कुनेलाखेत से यह मार्ग बनाने का कार्य शुरू हो गया है। पूर्व विधायक करन माहरा ने वहां जाकर कार्य का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
उन्होंने बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल, एनएसयूआई के जिला सचिव गौरव फर्त्याल, अनिल बेलवाल, पुष्कर बेलवाल आदि के साथ क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार भी जताया है।