{"_id":"871e18388e435e16e388b7ed01515a02","slug":"rti-grievance-redressal-cell-workshop-2009-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई-2009 की शिकायत निवारण प्रकोष्ठ कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई-2009 की शिकायत निवारण प्रकोष्ठ कार्यशाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा के अधिकार कानून का क्रियान्वन सही ढंग से करने के निर्देश दिए हैं। डीएम आरटीई-2009 की शिकायत निवारण प्रकोष्ठ कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के लिए ब्लाक, जिला और राज्य स्तर पर शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रत्येक ब्लाक में शिकायत प्रकोष्ठ को सक्रिय करना होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति गंभीरता से सोचना होगा। साथ ही शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ताकि पुरातन गुरु-शिष्य परंपरा कायम रहे और उनका सम्मान बना रहे। जो भी शिकायतें शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त होंगी उनका निस्तारण पूरी सावधानी से करना होगा।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी वीएन सिंह ने कहा कि अधिनियम के तहत जो भी शिकायतें प्राप्त होंगी उनका निस्तारण समय से किया जाएगा। जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान तिलक चंद्र तिवारी ने आरटीआई की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने यहां कार्यशाला आयोजित कर उसके बारे में बताएंगे। इस मौके पर रघु तिवारी, गिरीश शर्मा, राजेंद्र नेगी, शिव प्रकाश, डायट के गोपाल गैड़ा ने विचार रखे।