फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   RTI Forum thriving education workshop

आरटीआई फोरम की शिक्षा कार्यशाला संपन्न

Mon, 23 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर) Updated Mon, 23 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


यहां पिंडारी मार्ग पर जिला शिक्षण संवाद आरटीआई फोरम और मां मानव सेवा समिति की ओर से शिक्षा पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि वक्ताओं ने शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताई। उन्होंने शिक्षा के सरकारी ढांचे की विश्वसनीयता बहाल करने पर जोर दिया।


 कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम को लागू करके अच्छी पहल की है। इसका लाभ समाज के अधिसंख्य वर्ग को मिल सकता है। इसके लिए सरकार के स्तर से पर्याप्त संसाधनों की भी व्यवस्था होनी चाहिए। अवकाश प्राप्त शिक्षक दीवान सिंह दानू ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की फीस, शिक्षकों के वेतन के मानकों का पालन होना चाहिए। मान सिंह देव ने निजी स्कूलों में छात्रों की संख्या के अनुपात में योग, नियमानुसार प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती की मांग की। संस्था के अध्यक्ष दिनेश पांडे ने कहा कि हर गांव के बजाए न्याय पंचायत स्तर पर सुविधा संपन्न स्कूल हो, बच्चों की योग्यता के मूल्यांकन को पहले की तरह संगठित परीक्षा व्यवस्था लागू हो। वक्ताओं ने शिक्षा का लाभ आम बच्चों तक पहुंचाने के लिए सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास को बहाल करने पर जोर दिया। वहां चरण सिंह बघरी, मेहरबान सिंह फर्स्वाण, केवलानंद जोशी, प्रेम सिंह देव, हीरा सिंह टाकुली, करम सिंह दानू, विजय रजवार, दिनेश घुघत्याल, नीरु गोस्वामी, कविता माजिला, नीमा बिष्ट, पुष्पा आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed