फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   roop Durgapal presents

मॉडल रूप दुर्गापाल की कला का जादू

Wed, 27 Jul 2016 12:14 AM IST
दीप जोशी /अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
दीप जोशी /अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 27 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
roop Durgapal presents
रूप दुर्गापाल - फोटो : मदन ‌‌बिष्‍ट

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की रहने वाली चर्चित टीवी आर्टिस्ट और मॉडल रूप दुर्गापाल वियतनाम में अपनी कला का जादू बिखेर कर लौट आई हैं। वियतनाम में भी उनका टीवी सीरियल बालिका वधू काफी लोकप्रिय है जिसमें उन्होंने सांची की भूमिका निभाई है। अपने प्रशंसकों की डिमांड पर वियतनाम की राजधानी हनोई और होचीमन शहरों में रूप के शो आयोजित किए गए। जिन्हें वहां के लोगों ने बहुत सराहा। रूप ने बीते एक हफ्ते में वहां कई चैरिटी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया और सोमवार को वह भारत लौट आईं। 

विज्ञापन


वियतनाम के टुडे टीवी चैनल में बालिका वधू सीरियल प्रसारित होता है, जो कि वहां के लोगों में काफी लोकप्रिय है। धारावाहिक की लोकप्रिय सांची को अपने बीच पाकर रूप के प्रशंसक काफी खुश हुए। हनोई और होचीमन शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में मौजूद हजारों की भीड़ के बीच रूप ने मैं तेनु समझावा कि.... और तेरी गलियां...सहित कुछ अन्य नए गीत सुनाए और खूब तालियां बटोरी। रूप दुर्गापाल ने बताया कि वियतनाम के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। वहां टुडे टीवी के माध्यम से कई प्रशंसकों ने चैरिटी कार्यक्रम भी आयोजित किए थे और रूप के हाथों कई जरूरतमंदों को सहायता आदि भी दिलाई गई।
विज्ञापन


रूप ने कई स्थानों का भ्रमण करके वहां की संस्कृति को भी नजदीक से समझने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि वियतनाम में उन्होंने वार मेमोरियल म्यूजियम सहित कई ऐतिहासिक स्थलों को भी देखा। मालूम हो कि बालिका वधू में सांची के रोल से कॅरिअर की शुरुआत करने वाली अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल हाल के दिनों में अकबर-बीरबल, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सहित कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के दिनों में उन्होंने मॉडल के रूप में कई जानी मानी कंपनियों के कॉमर्शियल एड भी किए हैं। इसमें ऐश्वर्या राय के साथ कल्याण ज्वेलर्स के विज्ञापन सहित कई अन्य कॉमर्शियल एड शामिल हैं। रूप दुर्गापाल अच्छी गायक भी हैं और वह भविष्य में प्ले बैक सिंगर केे तौर भी भाग्य आजमाना चाहती हैं। हाल ही में उनका एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो भी आया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed