फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Roadways Union Ranikhet

रोडवेज संविदा विशेष कर्मचारी संगठन के पंकज बने शाखाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Roadways Union Ranikhet
रोडवेज संविदा कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की बैठक में समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। बैठक में नियमितीकरण और समान काम समान वेतन के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके तहत पंकज तिवारी शाखाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारी हित में हरसंभव प्रयास करने के लिए कहा गया। वक्ताओं ने कहा कि वह लोग वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद समान काम और समान वेतन समेत उनका नियमितीकरण भी नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसके बाद शाखा की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसके लिए पंकज तिवारी अध्यक्ष, मो. जफर मंत्री, मनोज कुमार बिष्ट, प्रदीप सिंह उपाध्यक्ष, गोपाल नैनवाल संगठन मंत्री, हिम्मत सिंह संयुक्त मंत्री, गणेश आर्य प्रांतीय सदस्य चुने गए। विनोद टम्टा, हरीश पांडे, दीप सिंह क्षेत्रीय सदस्य, दीपक जीना, गोविंद सिंह कार्यालय मंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिंगवाल की अध्यक्षता में प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश जोशी ने संचालन किया। बैठक में कुमाऊं क्षेत्रीय मंत्री केदार जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र, सदस्य मनोज राम, विनोद कुमार, पंकज पवार, प्रदीप सिंह बिष्ट, मनोज अधिकारी, आनंद बल्लभ पंत, गणेश चंद्र, प्रमोद मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed