{"_id":"663bb674b3462edad9098862","slug":"roadways-bus-has-not-gone-to-lamgada-since-two-months-almora-news-c-232-1-shld1002-111651-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दो माह से लमगड़ा नहीं गई रोडवेज की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दो माह से लमगड़ा नहीं गई रोडवेज की बस
Wed, 08 May 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 08 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज की बस। संवाद
अल्मोड़ा।
जिला मुख्यालय से लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी तक संचालित बस सेवा दो माह से ठप है। रोडवेज की लमगड़ा-हल्द्वानी सेवा का पौधार, लमगड़ा, शहरफाटक, मोतियापाथर समेत कई क्षेत्रों की 25 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलता है।
बस वर्कशॉप में खड़ी है और लोग टैक्सी में 250 से 300 रुपये किराया चुकाकर बस पकड़ने के लिए हल्द्वानी जा रहे हैं, इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, जिला मुख्यालय से कई टैक्सी बदलकर लोग लमगड़ा पहुंच रहे हैं, इसमें उनका पूरा दिन बर्बाद हो रहा है।
बोले लोग....
रोडवेज सेवा बंद होने से टैक्सी में महंगा किराया देकर हल्द्वानी जा रहे हैं। निगम को यात्रियों को सुविधा देने के लिए बस संचालन करना चाहिए, लेकिन पूर्व में संचालित सेवा भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
चंदन रावत, छड़ौजा।
-- -- -- -- -
क्षेत्र से संचालित एकमात्र बस सेवा बंद करने से सभी परेशान हैं। किसी तरह टैक्सी से हल्द्वानी तक का सफर तय कर रहे हैं तब जाकर बस मिल रही हैं।
मनोज बिष्ट, लमगड़ा
-- -- -- -- -- -- -
चालकों की कमी से सेवाएं प्रभावित हुई हैं। लमगड़ा-हल्द्वानी सेवा संचालित करने के प्रयास हो रहे हैं।
-विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक अल्मोड़ा डिपो।