{"_id":"651c5821bff471d3030cdcb7","slug":"road-dug-up-for-sewer-line-and-abandoned-almora-news-c-232-1-alm1001-3614-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम बदहाल: सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी और छोड़ दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम बदहाल: सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी और छोड़ दी
Tue, 03 Oct 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में लोनिवि कार्यालय के बाहर सड़क सुधारीकरण की मांग पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के पास गैस गोदाम लिंक सड़क की बदहाली से नाराज स्थानीय लोगों ने लोनिवि और जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दोनों विभागों की लापरवाही से सड़क बदहाल है, जिस कारण उन्हें खतरे के बीच सफर करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है।
मंगलवार को स्थानीय लोग सभासद अमित साह और व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में लोनिवि कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। सभासद साह ने कहा कि गैस गोदाम लिंक सड़क जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई की, तब से सड़क ऐसे ही पड़ी है। छह बीतने के बाद भी सड़क सुधारीकरण का काम नहीं किया गया है। जल निगम इसकी भरपाई के लिए राशि देने के लिए तैयार है, लेकिन लोनिवि सड़क सुधारीकरण के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
उन्होंने कहा सड़क खराब होने के कारण आवाजाही के दौरान रोजाना दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही विद्यार्थी और महिलाएं चोटिल हो रही हैं। कई बार सड़क सुधारीकरण की मांग के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। चेतावनी देते हुए कहा जल्द दोनों संस्थानों ने सामंजस्य दिखाते हुए सड़क सुधारीकरण नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुनील कर्नाटक, नरेंद्र बिष्ट, अतुल पांडे, अशोक गोस्वामी, पूर्व सैनिक ललित मिश्रा, भावेश पांडे, हर्षवर्धन तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
फोटो- 3 एएलएम 6 पी- अल्मोड़ा में लोनिवि कार्यालय के बाहर सड़क सुधारीकरण की मांग पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद