{"_id":"621a732d39f7001d6f792e23","slug":"road-between-two-districts-not-in-good-condition-almora-news-hld4548849153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जिलों को जोड़ने वाला अल्मोड़ा-ताकुला-बागेश्वर मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जिलों को जोड़ने वाला अल्मोड़ा-ताकुला-बागेश्वर मार्ग बदहाल
विज्ञापन
अल्मोड़ा-ताकुला-बागेश्वर मोटरमार्ग के खस्ता हाल
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दो जिलों को जोड़ने वाला अल्मोड़ा-ताकुला-बागेश्वर मोटर मार्ग खस्ताहाल है। डामर उखड़ने से सड़क में गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में रपटकर अब तक कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। कुछ स्थानों पर सड़क की सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हो गईं हैं। न तो जनप्रतिनिधि न ही अफसर जनता का दिल नहीं जीत पाए हैं। जनता के हिस्से सिर्फ आश्वासन ही आए हैं।
मार्ग बदहाल होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस सड़क पर रोजाना दर्जनों वाहनों की आवाजाही रहती है। शादियों के सीजन में सड़क पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। बागेश्वर जिला मुख्यालय से मरीज रेफर होकर हायर सेंटर अल्मोड़ा पहुंचते हैं। खस्ताहाल सड़क पर मरीजों को भी दिक्कतें होती है।
यहां के लोगों का है आवागमन का जरिया
अल्मोड़ा: छाना, शैल, घनेली, विजयपुर पाटिया, माट, मटेना, कसारदेवी, गधोली, अयारपानी, कपड़खान, काफलीगैर, ताकुला, बसौली, डोटियाल गांव, भकुना।
बागेश्वर: कांडा, कपकोट, अल्मोड़ा-बागेश्वर
अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग में खस्ताहाल होने से यात्रा में अधिक समय लग रहा है। खराब सड़क पर आवाजाही से वाहनों में तकनीकी खराबी आ जाती है। गड्ढे होने से दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। मार्ग में जल्द डामरीकरण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
- मयूर सिंह, चालक अल्मोड़ा
अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग में यात्रा करना जोखिम भरा हो रहा है। सड़क में गड्ढ़े होने से वाहन डममगा जाता है जिससे यात्रियों की कमर दर्द करने के साथ ही दुर्घटना का खतरा रहता है। मार्ग में यात्रा करने के दौरान यात्रियों को भारी दिक्कतें हो रही है।
- कमलेश सिंह, अल्मोड़ा
सड़क में गड्ढे होने से कई बार चालक सड़क किनारे वाहन उतार लेता है जिससे यात्री और स्कूल वाहनों में जा रहे बच्चों की जान खतरे में पड़ जाता है। दो जिलों को जोड़ने वाले मार्ग की यह हालत है तो जिले की अन्य सड़कों की स्थिति तो इससे भी खस्ताहाल है।
- प्रदीप राणा, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा-ताकुला-बागेश्वर मोटर मार्ग में डामरीकरण होना है। अभी आचार संहिता प्रभावी होने से काम नहीं हो पा रहा है। आचार संहिता हटते ही सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- महेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग