फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road Band in Mohan

31 अगस्त तक के लिए मोहान-खैरना मोटरमार्ग बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Road Band in Mohan
अल्मोड़ा। जिले में इन दिनों हो रही लगातार बारिश से नुकसान का सिलसिला भी जारी है। बारिश के चलते खैरना-मोहान मोटरमार्ग में भूस्खलन के कारण सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क में बार-बार आ रहे मलबे से खतरा बढ़ने लगा है। जिसको देखते हुए मोटरमार्ग को 31 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

लगातार बारिशों के चलते नुकसान भी बढ़ रहे हैं। लगातार बारिश के बीच खैरना-मोहान मोटर मार्ग के किमी 81 धौलबबैंड के पास भूस्खलन के चलते सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पहाड़ी दरकने लगी है। जिसके चलते मोटरमार्ग में खतरा भी बना हुआ है। विभाग ने मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया है। क्षतिग्रस्त रोड की मरम्मत करने और मलबा हटाने के लिए विभाग ने पोकलैंड मशीन समेत ठेकेदार के कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। किसी तरह टूटे मोटरमार्ग की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed