फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Retired CDO Tiwari Died, His Last Wish Donate Body to Medical Institute

दुनिया छोड़ने के बाद भी छात्रों के भविष्य के काम आएंगे तिवारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Retired CDO Tiwari Died, His Last Wish Donate Body to Medical Institute
चौखुटिया में दिवंगत सेवानिवृत्त सीडीओ जुगल किशोर तिवारी के पार्थिव शरीर को अल्मोड़ा से पहुंची म - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सेवानिवृत्त मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दिगौत वार्ड निवासी जुगल किशोर तिवारी (72) का निधन हो गया है। इच्छा के अनुसार उनकी देह को मेडिकल कालेज अल्मोड़ा को सौंपा गया। कालेज की टीम एंबुलेंस से उनके पार्थिव शरीर को लेने चौखुटिया पहुंची। दिगौत वासियों ने उन्हें एंबुलेंस के सुपुर्द कर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के दिगौत वार्ड निवासी सेवानिवृत्त सीडीओ जुगल किशोरी तिवारी के आकस्मिक निधन से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जुगल किशोर तिवारी टैक्सी स्टैंड के निकट वाहन से उतरते समय गिर पड़े थे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य होने पर उन्हें घर लाया गया। घर पहुंचने के कुछ समय बाद उन्हें उल्टियां होने लगी। तत्पश्चात उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी चौखुटिया लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रानीखेत ले जाया जा रहा था तभी उन्होंने द्वाराहाट के निकट दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तिवारी कुछ समय पहले ही देहदान करने की घोषणा के साथ ही इस आशय का शपथ पत्र भी दे चुके थे। उनकी इच्छा थी की उनका शरीर मरणोपरांत भी मेडिकल के छात्रों और अन्य जरूरतमंद लोगों के काम आए। उनकी इच्छा के अनुसार परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कालेज अल्मोड़ा से आई टीम को सौंपा। इस दौरान रोते बिलखते परिजनों, दिगौत वार्ड के लोगों तथा तमाम क्षेत्रवासियों ने उनके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस तक पहुंचाकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने पीछे पत्नी हंसी तिवारी, विवाहित पुत्र नीरज व किशोर तिवारी, विवाहित पुत्रियां बबीता भट्ट व विनीता पंत सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वह हल्द्वानी में रहते थे और आजकल गांव आए हुए थे। जुगल किशोर तिवारी जीआईसी चौखुटिया में प्रवक्ता व प्रधानाचार्य के पद पर भी रहे। बाद में बीडीओ, डीडीओ से लेकर सीडीओ तक पहुंचने के बाद सेवानिवृत्त हुए।

प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार आज
जुगल किशोर तिवारी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को विधि-विधान से अगनेरी शमशान घाट पर होगा। क्रियाकर्म भी उसी तरह से होंगे।

जुगल किशोर तिवारी। फाइल फोटो

जुगल किशोर तिवारी। फाइल फोटो- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed