फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Remember Mahatma Gandhi in Almora

पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

Sun, 31 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 31 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Remember Mahatma Gandhi in Almora

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 69वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। देश भक्तिगीत, भजन भी गाए।

विज्ञापन


लक्ष्मेश्वर स्थित गांधी सभा स्थल में हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि बापू के आदर्श हमेशा प्रासंगिक हैं। उनके मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बापू समय के पाबंद होने के साथ ही स्वच्छता अपनाने पर जोर देते थे।
विज्ञापन


 नगर को स्वच्छ बनाने को नागरिकों का सहयोग जरूरी है। जोशी ने कहा कि इस एतिहासिक मैदान को शहीद पार्क के तौर पर विकसित करने को सरकार ने 20 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। जल्द ही पार्क अस्तित्व में आएगा। सूक्ष्म कर सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों, युवा वर्ग में नशे की बढ़ती प्रवृति पर चिंता जताई। एडीएम इला गिरी, एसडीएम रिंकू बिष्ट ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। दायित्वधारी धरम सिंह महरा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, केवल सती, डॉ. अरुण पंत, कमलापति पांडे, पालिका सभासद अशोक पांडे, प्रताप सिंह सत्याल आदि ने विचार रखे।

संचालन महेश पांडे, राजेंद्र तिवारी ने किया। राम मंदिर समिति, प्रयाग संगीत विद्यालय, डाइट के छात्रों ने देश भक्ति गीत, भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मे ईओ अशोक कुमार वर्मा, एसडीओ मनोज तिवारी, प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद, कंचन भट्ट, राधा नेगी, जीवननाथ वर्मा, मुकेश नेगी, अनीता रावत आदि मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने और संचालन प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी ने किया।


 इस मौके पर लीला जोशी, तारा चंद्र जोशी, संजय दुर्गापाल, तारु तिवारी, शरद साह, पंकज वर्मा, नमित जोशी, नवाज खान, मंजुल मित्तल, पीसी जोशी, दानिश खान, कृष्णा लटवाल, गोपाल गुरुरानी, राजीव कर्नाटक, गोविंद रावत, कमलेश कुमार, हरीश तिवारी, अर्जुन सिंह, सुनील कर्नाटक, गोविंद रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed