फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rekha became a member of the Prime Minister's Scheduled Caste Abhyudaya Yojana State Advisory Committee

Almora News: रेखा बनीं प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना राज्य सलाहकार समिति की सदस्य

Wed, 03 Dec 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rekha became a member of the Prime Minister's Scheduled Caste Abhyudaya Yojana State Advisory Committee
अल्मोड़ा। भाजपा जिला मंत्री रेखा आर्या को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना का राज्य सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से छह लोगों को इसका सदस्य बनाया गया है, जिसमें अल्मोड़ा से भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रेखा को भी सदस्य मनोनीत किया है।
विज्ञापन


यह योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत संचालित एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदायों का सामाजिक-आर्थिक उत्थान करना है। रेखा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि संगठन और सरकार की ओर से दिए गए इस दायित्व का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करने का प्रयास करूंगी। उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल , विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक महेश जीना, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री दर्शन रावत, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट , पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed