{"_id":"6822381ac51c746b070d933e","slug":"ration-dealer-protest-over-pos-almora-news-c-232-1-ksp1005-128022-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पॉस मशीन जबरन लगाई तो हड़ताल करेंगे कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पॉस मशीन जबरन लगाई तो हड़ताल करेंगे कोटेदार
Mon, 12 May 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 12 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बैठक के दौरान नारेबाजी करते सस्ता गल्ला विक्रेता। स्वयं
- फोटो : Self
अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक नंदादेवी मंदिर परिसर स्थित गीता भवन में हुई। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लंबित देयकों का भुगतान नहीं होने पर नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने विक्रेताओं की दुकानों में जबरन पोस मशीन लगाने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। जब तक बकाया देयकों का भुगतान नहीं हो जाता तब तक विक्रेता किसी भी हालत में पॉस मशीन नहीं लगने देंगे। आगामी रणनीति तय करने के लिए जून में बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि सरकार गल्ला विक्रेताओं के लिए नए-नए फरमान जारी कर उनकी रोजी-रोटी से खिलवाड़ कर रही है। जबकि सस्ता गल्ला विक्रेता अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभा रहे हैं।
कोरोना काल में विक्रेताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर घर-घर राशन पहुंचाया, लेकिन अभी तक विक्रेताओं के लंबित देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण उन्हें घर का खर्चा चलाने में दिक्कतें हो रही हैंं।
विज्ञापन
बच्चों की स्कूल फीस और ऋण की किश्तें भी समय पर नहीं दे पा रहे हैं।