फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rare bird Blue Jay seen for the first time in Ranikhet

Uttarakhand: पहली बार रानीखेत में दिखा दुर्लभ पक्षी ब्लू जे, ओडिशा-कर्नाटक समेत इस राज्य का पक्षी है यह

Mon, 13 Jan 2025 02:00 PM IST
हीरा मेहरा चेतन जोशी, संवाद
चेतन जोशी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 13 Jan 2025 02:00 PM IST
सार

ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना का राज्य पक्षी ब्लू जे पहली बार पर्यटन नगरी रानीखेत में नजर आया। जिम ट्रेनर दीपक नेगी ने इसे अपने कैमरे में कैद लिया।

विज्ञापन
Rare bird Blue Jay seen for the first time in Ranikhet
पक्षी ब्लू जे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना का राज्य पक्षी ब्लू जे पहली बार पर्यटन नगरी रानीखेत में नजर आया। जिम ट्रेनर दीपक नेगी ने इसे अपने कैमरे में कैद लिया। इंडियन रोलर या नीलकंठ नाम से जाना जाने वाला यह सुंदर पक्षी उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पहले कभी नहीं दिखा।

विज्ञापन

सुबह भ्रमण के दौरान ठंडी सड़क रानीखेत से सटे दीवान सिंह हॉल के समीप के जंगल में विचरण करता ब्लू जे जिम ट्रेनर दीपक नेगी को नजर आया और उन्होंने उत्सुकता के साथ इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह पक्षी आमतौर पर एकांतप्रिय होता है। आमतौर पर इसकी आकृति कबूतर जैसी प्रतीत होती है लेकिन इसके बावजूद यह कबूतर से पृथक होता है। इसका रंग मुख्यतः नीला होता है। इसकी छाती पर लाल-भूरा रंग, पेट पर हल्का नीला रंग होता है जबकि पूंछ चौकोर होती है।

विज्ञापन

इसके पंखों में गहरे और हल्के नीले रंग की चमकदार धारियां होती है। जो इस पक्षी को बेहद आकर्षक बनाती है। इसके उड़ान का अंदाज भी अन्य पक्षियों से कुछ भिन्न होता है। नर पक्षी सर्कस की तरह कलाबाजियां दिखाते हैं। खासकर अपने घोंसले की रक्षा के दौरान इसका व्यवहार में आक्रामक हो जाता है। ब्लू जे की एक अन्य प्रजाति साइनोसिटा क्रिस्टाटा, उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है। इसका निवास क्षेत्र मुख्यतः पूर्वी और मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है खासियत

  • चमकीला रंग, बड़े सिर और भारी चोंच।
  • अद्वितीय हवाई प्रदर्शन और तेज आवाजें।
  • हवाई कलाबाजियां और प्रणय प्रदर्शन।
  • गर्दन पर काले यू-आकार का कॉलर।
  • सिर पर नीली शिखा।

 

रानीखेत में ब्लू जे का दिखना सुखद अनुभव है। यह पक्षी खोखले पेड़ों में घोंसला बनाता है और मादा एक बार में 4-5 सफेद व चमकदार अंडे देती है। अपनी सुंदरता और अद्भुत व्यवहार से यह पक्षी रानीखेत आने वाले पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है। - राजेश भट्ट, पक्षी विशेषज्ञ, कॉर्बेट नेशनल पार्क रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed