फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rape Case with Miner

Almora News: सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rape Case with Miner
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग पुत्री ने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी सोमवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस कर्मियों को आपबीती सुनाई। इस दौरान पीड़िता ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसके मुताबिक सौतेले पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। इस डर से वह चुप रही।
विज्ञापन

आखिरकार वह हौसला दिखाते हुए वह सोमवार को कोतवाली पहुंची। मामला खुलने पर आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 376, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मेडिकल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसे नारी निकेतन भेजा गया है। बताया कि आरोपी की खोजबीन की जा रही है। दावा किया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed