{"_id":"df34e4dc8880dfb4486d79d65510243b","slug":"ranikhet-tadhiket-arrived-the-producer-dwarahat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत पहुंचे ताड़ीखेत, द्वाराहाट के उत्पादक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत पहुंचे ताड़ीखेत, द्वाराहाट के उत्पादक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध का क्रय मूल्य बढ़ाने, प्रोत्साहन राशि देने सहित तमाम मांगों को लेकर दुग्ध उत्पादक संगठन से जुड़े दुग्ध उत्पादकों का पारा शुक्रवार को चढ़ गया। ताड़ीखेत और द्वाराहाट के कई दुग्ध उत्पादकों ने सुबह यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
15 दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर दुग्ध आपूर्ति ठप करने और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। दुग्ध उत्पादकों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे से संघ उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
महंगाई को देखते हुए दूध का क्रय मूल्य 40 रुपये लीटर करने, हेड लोड के मानकों को बढ़ाने, प्रोत्साहन की राशि 2015 से जारी करने, पशु औषधि उचित गुणवत्ता की देने, पशु विकास कोष से दी जाने वाली आर्थिक सहायता के मामलों का निस्तारण एक माह के भीतर करने, दुग्ध परीक्षण के उपकरण उचित गुणवत्ता के देने, पशु आहार गुणवत्तायुक्त देने, समिति सचिवों को एक निश्चित मानदेय देने, गंगा, गाय परियोजना की अनियमितताओं को दूर करने, रुके हुए दुग्ध का भुगतान करने सहित तमाम मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन
कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आपूर्ति ठप कर दी जाएगी। प्रदर्शन में आनंद सिंह बिष्ट, त्रिभुवन चंद्र तिवारी, गोविंद प्रसाद, दिनेश खोलिया, सुरेश खोलिया, शंकर दत्त, मोहन चंद्र जोशी, कुंदन सिंह, शिवराज सिंह बनौला, मनोज खोलिया, नवीन चंद्र खोलिया, गोपाल दत्त सहित एक दर्जन से अधिक उत्पादक शामिल थे।