{"_id":"627d4954f6394f457d187cf8","slug":"ranikhet-beats-almora-ranikhet-news-hld462415946","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर के आतिशी शतक की बदौलत रानीखेत ने अल्मोड़ा को 260 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर के आतिशी शतक की बदौलत रानीखेत ने अल्मोड़ा को 260 रनों से हराया
नरसिंह मैदान में अतिथियों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी।संवाद
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना के नरसिंह मैदान में चल रही सीनियर पुरुष जिला स्तरीय क्रिकेट लीग के पांचवें मुकाबले में रानीखेत क्रिकेटर्स ने अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब की टीम को 260 रनों से एकतरफा मात दे दी। रानीखेत के सागर रावत ने 64 गेंदों में शानदार शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
रानीखेत क्रिकेटर्स ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 40 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 433 रन बनाए। सागर रावत ने 64 गेंदों में 14 छक्कों और नौ चौकों की मदद से 130 रन बनाए। मौलिक महर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और वह दो रन से शतक चूक गए। शुभम बिष्ट ने 50, चिराग ने 50 तथा अर्पित ने 47 रन बनाए। इस तरह से कुल 433 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। अल्मोड़ा के नीरज तीन विकेट झटके। पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की। विकास मेहरा ने 43 रन और पंकज रावत ने 40 रन बनाए लेकिन पूरी टीम 27वें ओवर में 173 रनों पर सिमट गई। रानीखेत की ओर से विजय ने पांच विकेट, सागर और जन्मजेय ने दो-दो विकेट लिए। इससे पूर्व व्यापारी दीपक खंडेलवाल, संजय मेहरा और भास्कर बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। भरत अधिकारी और रितिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। यहां एसोसिएशन के हर्ष गोयल, धीरज वर्मा, दीप उपाध्याय, पंकज जोशी, संजय बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।