फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ranijheel in ranikhet

 पर्यटकों के रिझाने को रानीझील की सूरत बदलेंगे

Wed, 06 Jul 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 06 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
ranijheel in ranikhet
रानीखेत की रानी झील। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 पर्यटन नगरी में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए अब रानीझील को चौड़ा कर सुंदरीकरण होगा। चौड़ीकरण का कार्य सिंचाई विभाग से कराने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व में ही सहमति जता दी थी। इधर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने भी सुंदरीकरण कार्य को हरी झंडी दे दी है। झील के चारों ओर एक मीटर चौड़ी बटिया का निर्माण भी कराया जाएगा। इधर, इस संबंध में केएमवीएन निदेशक मंडल के सदस्य डीएन बड़ोला ने कैंट बोर्ड के सीईओ से मुलाकात भी की है।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए छावनी परिषद ने एक दशक पूर्व यहां नरसिंह मैदान के नीचे रानीझील का निर्माण किया। झील में वोटिंग की व्यवस्था भी की गई, लेकिन नियमित देखरेख के अभाव में यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई। झील पर्यटकों को आकर्षित नहीं कर सकी। केएमवीएन निदेशक मंडल के सदस्य डीएन बड़ोला ने गत वर्ष झील को नैनीताल की तर्ज पर विकसित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति और तथा कार्य पर्यटन विभाग को सौंपा। अब पर्यटन विभाग के स्थान पर चौड़ीकरण का कार्य सिंचाई विभाग को दे दिया गया है। शीघ्र ही प्रस्ताव बनाकर शासन को जाएगा। इधर रानीझील के सुंदरीकरण को लेकर छावनी परिषद के सीईओ वैंकट नरसिम्हा रेड्डी ने सहमती जताई है। मालूम हो कि सुंदरीकरण होने के साथ ही ताल को गाद मुक्त रखने के लिए गधेरों में फिल्टर भी लगाए जाएंगे।  झील के चारों ओर एक मीटर चौड़ी बटिया का निर्माण होगा। झील को गोलाकार बनाया जाएगा। परिसर में कैंटीन निर्माण, शौचालय के निर्माण के अतिरिक्त पेंटिंग्स आदि भी लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed