{"_id":"6a00ba6d2a912d368f0f0bd8","slug":"ramnagar-became-the-champion-in-kumaon-tennis-competition-almora-news-c-232-1-alm1019-143212-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कुमाऊं टेनिस प्रतियोगिता में रामनगर बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कुमाऊं टेनिस प्रतियोगिता में रामनगर बना चैंपियन
Sun, 10 May 2026 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 10 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत क्लब में खेले जा रहे कुमाऊं टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल हल्द्वानी व रामनगर के मध्य फाइनल खेला गया। जिसमें रामनगर की टीम ने विजय प्राप्त की। वहीं हल्द्वानी चैलेंजर्स उपविजेता रहा।
रविवार को आयोजित फाइनल के पहले मैच में रामनगर टाइगर के मोहित सिंह राठौर व मानस तिवारी ने हेम कुमार पांडेय व ललित जोशी को एकतरफा 6-0 से पराजित कर दिया। दूसरे मैच में नमित तिवारी व प्रखर तिवारी ने हल्द्वानी के रजत कुमार सती व हिमांशु तिवारी को 6-4 से, जबकि तीसरे मैच में हल्द्वानी के सहर्ष पांडेय व देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने रामनगर को 6-1से पराजित कर दिया। इस तरह रामनगर ने हल्द्वानी को 2-1 से पराजित कर टीम चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। समापन के मुख्य अथिति रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहन चंद्र भंडारी व विशिष्ट अथिति रिटायर्ड प्रोफेसर अनिल जोशी थे। दोनों ने संयुक्त रूप से विजेताओं व उपविजेताओ को पुरस्कार वितरण किया। वहां सुमित गोयल, अरविंद साह, गौरव पांडेय, देवेन्द्र सिंह रावत, हेम कुमार पांडेय, अमर जगाती, बी एम एस बिष्ट, एस डी सती, राघवेन्द्र साह आदि मौजूद थे।