अल्मोड़ा/सोमेश्वर। जिले के ग्रामीण इलाकों में रामलीला की धूम मची हुई है। ठंड के बावजूद रामलीला देखने के लिए दूरदराज से काफी लोग पहुंच रहे हैं।
चौरा विश्वनाथ में रामलीला के चौथे दिन दशरथ कैकई संवाद, दशरथ मंथरा संवाद आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। इस अवसर पर प्रधान झसियाटाना पंकज कुमार, रामलीला कमेटी के उपसचिव पुष्कर सिंह बिष्ट देवेंद्र चौहान, गोकुल गिरि, पप्पू, नवल बिष्ट, निक्कू बिष्ट, गुड्डी नेगी, कमल अधिकारी, नवीन बिष्ट, काजल, देवेंद्र, कवींद्र, दिनेश बिष्ट आदि उपस्थित थे। सोमनाथ महावीर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सोमेश्वर में चल रही रामलीला के दूसरे दिन गुरुकुल में राम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का शिक्षा का ग्रहण करना, विश्वामित्र के साथ राम का जाना, ताड़िका बध, सुबाहु बध, जनकपुरी आगमन, अहिल्या तारण, विश्वामित्र की राजा जनक से भेंट, पुष्प वाटिका और गौरी पूजन का मंचन हुआ। जगत बोरा ने दशरथ, दीवान अल्मियां ने जनक, हिमांशु भारती ने राम, मंगल बोरा ने लक्ष्मण, विनोद भारती ने ताड़िका, नरेंद्र बोरा ने सुबाहु, जगदीश बोरा ने सीता, नरेंद्र बोरा ने सुबाही, मनोज बोरा ने मारीच, हरीश जोशी ने विश्वामित्र के पात्र का अभिनय किया। इससे पहले रामलीला का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक भगवान बोरा, नंदन सिंह खाती, मथुरादत्त जोशी ने किया। ब्यूरो