{"_id":"68eff691c9c15d1801039984","slug":"ramlila-inaugurated-in-chandikhet-almora-news-c-232-1-ha11012-135229-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चांदीखेत में रामलीला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चांदीखेत में रामलीला का शुभारंभ
Thu, 16 Oct 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। क्षेत्र के चांदीखेत में पारंपरिक हर्षोल्लास के बीच रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रामलीला मंचन समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी ने ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन समिति ने बताया कि रामलीला मंचन प्रतिदिन शाम 7:30 बजे होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र का सजीव मंचन करेंगे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ममता कार्की, विशिष्ट अतिथि रही साथ ही भूपेंद्र सिंह, दीपक नेगी, सोबन सिंह, डॉ. कुलदीप बिष्ट,भोपाल सिंह,प्रेम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।