{"_id":"66197792e6245fcdd50e679c","slug":"ram-broke-shivas-bow-in-dinapani-almora-news-c-232-1-shld1003-110640-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डीनापानी में राम ने तोड़ा शिव धनुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डीनापानी में राम ने तोड़ा शिव धनुष
Fri, 12 Apr 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
डीनापानी की रामलीला में सीता स्वयंवर का दृश्य।। स्वयं
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के डीनापानी में आयोजित रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर हुआ। भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा। राम और सीता के विवाह पर दर्शकों ने जयकारे लगाए और पुष्प वर्षा की। परशुराम-लक्ष्मण संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। आनंद भंडारी ने जनक, अभय मेहता ने राम, अभिमन्यु ने लक्ष्मण, लक्की ने सीता, शुभम मेहता ने विश्वामित्र, मयंक मेहता ने परशुराम, बसंत मेहता ने रावण के पात्र की भूमिका निभाई। यहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील मेहता, जमन सिंह, बसंत मेहता, आनंद भंडारी, महेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन