फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rakesh's death will soon be disclosed

राकेश की मौत के कारणों का जल्द होगा खुलासा

Sat, 09 Dec 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sat, 09 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन

 लमगड़ा ब्लॉक के जीआईसी सत्यों में दसवीं के छात्र राकेश कनवाल की संदिग्ध हालत में जलकर हुई मौत के कारणों का जल्द खुलासा होने की संभावना है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बता दें कि जीआईसी सत्यों में दसवीं के छात्र राकेश कनवाल (15) पुत्र गोपाल सिंह कनवाल बीते मंगलवार को सुबह प्रार्थना के वक्त कक्षा में संदिग्ध हालत में झुलस गया था।

विज्ञापन


बाद में उसकी मौत हो गई थी। राकेश केरोसिन खुद ही लेकर आया था, लेकिन मृत्यु से पूर्व पुलिस के सामने दिए गए बयानों में उसका कहना था कि चार नकाबपोश युवकों ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इस मामले में राकेश के पिता ने भी अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया है। इधर, सूत्रों के मुताबिक यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं। इस बारे में पूछे जाने पर एसएसपी पी रेणुकादेवी ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है, सोमवार को स्थिति साफ हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed