फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rain wreaks havoc in Pandeykhola, debris enters homes due to blockage of drains and culverts

Almora News: पांडेखोला में बारिश का कहर, नाले और कलमठ बंद होने से घरों में घुसा मलबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Pandeykhola, debris enters homes due to blockage of drains and culverts
अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश ने पांडेखोला क्षेत्र में नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। नालों और एनएच के कलमठ की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी और मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया। कई घरों के आंगन और छत मलबे से भर गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम का नाला लंबे समय से बंद पड़ा है। राष्ट्रीय राजमार्ग का कलमठ भी जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी। इससे बारिश का पानी मलबे के साथ घरों तक पहुंच गया। लोगों ने इसकी सूचना आपदा विभाग को दी, जिसके बाद एनएच की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र की पार्षद ज्योति साह ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार सूचना देने के बावजूद निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

मजबूर होकर स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से धन जुटाकर मजदूर लगाए और मलबा हटाने का काम शुरू कराया। पार्षद ने कहा कि यदि समय रहते नालों और कलमठों की सफाई कर दी जाती तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने नगर निगम से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed