{"_id":"611d52718ebc3e7a2864acc7","slug":"raily-of-asha-worker-in-almora-almora-news-hld4349637135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने नगर में जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने नगर में जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अल्मोड़ा में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकत्रियां।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की बेमियादी हड़ताल जारी है। बुधवार को 17 वें दिन एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल और प्रदेश महामंत्री डॉ. कैलाश पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सरकार पर उन्हें मासिक वेतन की बजाय इधर-उधर की बातों में उलझाने का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधी पार्क से मालरोड, शिखर तिराहा, लाला बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार होते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह 17 दिनों से आंदोलन पर हैं लेकिन सीएम मासिक वेतन की घोषणा करने की बजाय इधर-उधर की बातों में आशाओं को उलझा रहे हैं।
सीएम रक्षाबंधन पर आशाओं को एक हजार रुपये का उपहार सम्मान के साथ देने की बात कर रहे हैं, लेकिन मासिक वेतन के नाम पर एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।
यूनियन के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आशाएं और कुछ नहीं बल्कि अपनी मेहनत का दाम चाहती हैं। वहां ममता तिवारी, विजय लक्ष्मी, पूजा बगड़वाल, खष्टी कनवाल, चंद्रा बिष्ट, गीता कनवाल, कमला रावत आदि रहीं।
सम्मान राशि मंजूर नहीं मासिक वेतन फिक्स करो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आशा कार्यकर्ताओं का 12 सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी कार्य बहिष्कार 17वें दिन भी जारी रहा। आशाओं ने मुख्यमंत्री की एक हजार की सम्मान राशि को झुनझुना करार देते हुए मासिक वेतन फिक्स करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष ललिता मठपाल, उपाध्यक्ष विमला आर्या, कोषाध्यक्ष आशा कांडपाल, आशा रौतेला, उमा पंत, लीला बिष्ट आदि थे।