{"_id":"68262b9c6c559a0cfa0cfded","slug":"raghuraj-won-bronze-medal-from-uae-almora-news-c-232-1-alm1005-128127-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रघुराज ने संयुक्त अरब अमीरात से कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रघुराज ने संयुक्त अरब अमीरात से कांस्य पदक जीता
Thu, 15 May 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 15 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
रघुराज सिंह, स्पोर्ट्स कैडेट।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के स्पोर्ट्स कैडेट्स आर्यवीर, पुनीत और रघुराज सिंह ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में आयोजित फुजैराह अंतरराष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता 10 मई से 14 मई तक चली। इसमें बीकानेर (राजस्थान) निवासी स्पोर्ट्स कैडेट रघुराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने कहा कि रघुराज सिंह ने कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी को गौरतान्वित किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि भारत की युवा प्रतिभाओं में अपार क्षमता है। उन्होंने कैडेट रघुराज सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके प्रशिक्षकों सूबेदार भरत सिंह (आर्मी कोच) और वीरा बस्वैया (साई कोच) के उत्कृष्ट प्रशिक्षण की प्रशंसा की और उन्होंने आगामी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद