{"_id":"5b9cef3f867a55013d11a3ee","slug":"raghunath-singh-accused-of-acid-attack-under-the-watch-of-village-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रहरी की निगरानी में है एसिड हमले का आरोपी रघुनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रहरी की निगरानी में है एसिड हमले का आरोपी रघुनाथ सिंह
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को दशाऊं में हुए एसिड हमले के आरोपी को राजस्व पुलिस ने ग्राम प्रहरी की निगरानी में रखा है। चलने फिरने में असमर्थ और स्वास्थ्य खराब होने के कारण राजस्व पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि 10 सितंबर को दशाऊं पेटशाल निवासी रघुनाथ सिंह ने शराब के नशे में अपने भाई और उसके परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया था। जिसमें सात लोग बुरी तरह झुलस गए थे। जिसमें से गंभीर हालत होने पर दो महिलाओं को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। इधर राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप जोशी ने बताया कि आरोपी रघुनाथ सिंह और उसके परिजनों से फिलहाल पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। चलने-फिरने में असमर्थ आरोपी सहारे से अंदर-बाहर जा रहा है। उसे खाना खाने में भी दिक्कत आ रही है। फिलहाल राजस्व पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन