फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Radiologist could not be posted in base hospital

Almora News: बेस अस्पताल में नहीं हो सकी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती

Sat, 03 Aug 2024 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 03 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Radiologist could not be posted in base hospital
अल्मोड़ा। मेडिकल काॅलेज के अधीन चल रहे बेस अस्पताल में लाखों रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित तो की गई लेकिन यहां आज तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले जिला अस्पताल से यहां रेडियोलॉजिस्ट भेजे गए थे लेकिन बाद में जिला अस्पताल प्रबंधन ने रेडियोलॉजिस्ट वापस बुला लिए। जिस कारण बेस में अल्ट्रासाउंड होने बंद हो गए। नगर क्षेत्र व उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों की एक लाख से अधिक की आबादी के अलावा बाहरी जिलों से आने वाले रोगियों को अब अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 40 रोगी अथवा गर्भवती महिलाएं यहां अल्ट्रासाउंड को पहुंचती हैं। लेकिन कई बार उनका नंबर ना आने के कारण उन्हें निराश होकर बैरंग लौटना पड़ता है। नगर के लोग कई बार मेडिकल कालेज में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग कर चुके हैं। लेकिन प्रबंधन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कालेज, अल्मोड़ा ने बताया कि बेस अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की स्थायी तैनाती कराने की प्रक्रिया गतिमान है। शीघ्र ही यहां रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed