फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Qawwali of Warsi Brothers created a blast

वारसी ब्रदर्स की कव्वाली ने मचाया धमाल तो प्रियंका मेहर के गाने पर थिरके लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Qawwali of Warsi Brothers created a blast
अल्मोड़ा महोत्सव में वारसी ब्रोथर्स कव्वाली गाते हुए। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महोत्सव में रविवार रात हुई स्टार नाइट में प्रसिद्ध कव्वाल वारसी ब्रदर्स ने कव्वाली सुनाकर दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी। उत्तराखंड की गायिका प्रियंका मेहर के कुमाऊंनी और गढ़वाली रणसिंह बाजो..., उत्तराखंड घुमै दे.. राजस्थानी गीत रंगीलो मारो ढोलना और बालीवुड के हिंदी गाने गाकर लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर शेडो कला का भी प्रदर्शन किया गया। महोत्सव के अंतर्गत शनिवार रात बॉलीवुड गायक कुणाल गांजावाला ने बालीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान रविवार दिन में नगर के विभिन्न स्कूली बच्चों ने नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। देर शाम गायिका प्रियंका मेहर के हिंदी, कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी गीतों ने युवाओं को झूमने को मजबूर किया। वहीं प्रसिद्ध कव्वाल वारसी ब्रदर्स की कव्वाली ने खूब तालियां बंटोरी। इससे पहले शनिवार रात बालीवुड गायक कुणाल गांजावाला ने चन्ना वे घर आजा वे, भीगे होठ तेरे प्यासा दिल मेरा, काल-काल में हम तुम करे धमाल आदि गीतों पर दर्शकों की वाहवाही लूटी। हास्य सम्राट प्रताप फौजदार के अलावा पूनम वर्मा, सौरभ कांत, श्रीकांत मिश्रा, नरेश चौधरी व मनी ने हास्य कविताओं से दर्शकों को खूब हंसाया। प्रताप फौजदार ने राज नेताओं, नोट बंदी, पुलिस आदि अन्य विषयों पर हास्य व्यंग्य और चुटकुले प्रस्तुत किए। इससे पूर्व शैडो आर्टिस्ट की टीम द्वारा लेजर शो के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। उन्होंने पुलवामा अटैक का दृश्य दिखाया।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने असम का बिहू नृत्य व उत्तराखंड संस्कृति पर आधारित रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर समिति द्वारा सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। देर शाम डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने महोत्सव का समापन करते हुए कहा कि पर्यटन और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें अल्मोड़ा महोत्सव ने अलग पहचान बनाई। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। संचालन वर्षा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेश की फोटो को मिला पहला स्थान
अल्मोड़ा। जीआईसी में फोटो प्रदर्शनी के अंतिम दिन भी लोगों की खूब भीड़ लगी। प्रदर्शनी में 25 फोटोग्राफरों की 250 से अधिक फोटो शामिल थी। जिनमें 15 फोटोग्राफरों की 60 फोटो का चयन कर उत्कृष्ट फोटो का चयन किया गया। देवेश जोशी को पहला पुरस्कार, गौरव कोरंगा को दूसरा और नीरज पांगती को तीसरा पुरस्कार मिला। इसके अलावा पांच मेरिट सर्टिफिकेट प्रद्युम रावत, रोहित भट्ट, वैभव जोशी, अमन बिष्ट, इशु चौधरी को मिला। बुरांश स्पेशियल अवार्ड विभा बिष्ट को मिला। जिसमें प्रथम को पांच हजार, द्वितीय में तीन और तृतीय में दो हजार रुपये पुरस्कार राशि रखी गई थी। निर्णायकों में प्रसिद्ध वरिष्ठ फोटोग्राफर थ्रीश कपूर, मनमोहन चौधरी, जयमित्र बिष्ट और चेतन कपूर शामिल रहे। डीएम ने रविवार को विजेता छायाकारों को पुरस्कृत किया।
नगर में विभिन्न जगहों पर हुए कार्यक्रम
अल्मोड़ा। महोत्सव के दौरान रविवार को भी कोसी बैराज में कयाकिंग, वाटर जोरिंग जारी रही। स्थानीय स्टेडियम में हॉट एयर बैलून का बच्चों ने आनंद उठाया। होली डो होम में भी चित्रकार कार्यशाला में काफी लोगों ने पेटिंग्स का लुत्फ उठाया। वहीं होटल मैनेजमेंट में मास्टर शेफ प्रतियोगिता का फाइनल राउंड हुआ। जिसमें देर शाम परिणामों की घोषणा की जाएगी।
एसएसपी अल्मोड़ा और एसपी बागेश्वर ने मंच पर किया डांस
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महोत्सव में देर रात तक कार्यक्रम देखते एसएसपी अल्मोड़ा और उनकी धर्मपत्नी एसपी बागेश्वर प्रियदर्शनी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके और मंच पर जाकर फिल्मी गीतों पर थिरकने लगे। इस दौरान दर्शकों ने भी उनके डांस पर तालियां बजाई।

ये अधिकारी, गणमान्य रहे मौजूद
अल्मोड़ा। महोत्सव में एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ मनुज गोयल, एडीएम बीएल फिरमाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी, वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा, विनीता लखचौरा, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, गोविंद पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, राजेश बिष्ट, गिरीश मल्होत्रा, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, डीडीओ केके पंत, सीओ कमल राम आर्य, कोतवाल अरुण वर्मा, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, सीईओ जगमोहन सोनी, परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भट्ट, विनोद राठौर, अभिहित अधिकारी एएस रावत, अभय सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता राजेश चौहान के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। दिन के समय संचालन विद्या कर्नाटक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed