फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pushpa's buffalo is the champion at the Kamarad cattle exhibition

कामराड़ पशु प्रदर्शनी में पुष्पा की भैंस रही चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pushpa's buffalo is the champion at the Kamarad cattle exhibition
भिकियासैंण में पशु प्रदर्शनी में पशुपालक को पुरस्कृत करने अधिकारी। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण। पशुपालन विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत विकास खंड के कमराड़ में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख चित्रा ने किया। प्रदर्शनी में पुष्पा की भैंस चैंपियन रही।
विज्ञापन

शनिवार को विकास खंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमराड़ में आयोजित प्रदर्शनी में आसपास के पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को अच्छी नस्ल के पशुओं को पालने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी नस्ल के पशुओं को पालने में उनके आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। प्रदर्शनी में सिनार निवासी पुष्पा देवी की दुधारू भैंस को निर्णायक मंडल ने चैंपियन घोषित किया। ब्लाक प्रमुख चित्रा ने प्रतिभाग करने वाले पशुपालकों को इनाम व प्रमाणपत्र दिए। इस मौके पर डॉ. गणेश सिंह परिहार, डॉ. राहुल सती, डॉ. नीरज भट्ट, डॉ. भारत सिंह, बीडी रुवाली, बीडी पांडे, रोबिन, अभु कुमार, लक्ष्मी जोशी, अनामिका चौहान, जयप्रकाश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed