फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Purchase of lakhs of cases in ITI Almora will be investigated

आईटीआई अल्मोड़ा में लाखों की खरीद मामले की जांच होगी

Fri, 05 May 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Fri, 05 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन

 जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा द्वारा लाखों रुपये की खरीदी गई सामग्री जिले के अन्य आईटीआई संस्थानों में नहीं भेजने और सामग्री अल्मोड़ा संस्थान में ही भंडारित रखने समेत अन्य शिकायतों के जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए एसडीएम (सदर) की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति को जांच आख्या 25 मई तक उपलब्ध कराने को कहा गया है।      

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया ने बताया कि डिजिटल इंडिया मिशन अल्मोड़ा के सदस्य नवल किशोर आर्य ने शिकायत की थी कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा द्वारा जिले के अन्य आईटीआई संस्थानों के लिए खरीदी गई विभिन्न सामग्री अल्मोड़ा संस्थान के कक्षा कक्षों में ही भंडारित की गई है। वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खूंट के लिए क्रय की गई 90 लाख रुपये मूल्य की सामग्री को संस्थान को न देकर अल्मोड़ा संस्थान में ही भंडारित किया गया है।      
विज्ञापन


इसके अलावा आईटीआई स्याल्दे में बिना निविदा आमंत्रित किए सामग्री क्रय कर भुगतान करने, आईटीआई जैंती में मांग से अधिक अग्निशमन यंत्र क्रय करने और उन्हें संस्थान को हस्तगत न कर नोडल संस्थान अल्मोड़ा में रखने, संस्थान में स्टोर कीपर और स्टोर अधीक्षक के तैनात होने के बाद भी एक ही व्यक्ति स्टोर कीपर कुलदीप द्वारा समस्त सामग्री की खरीददारी स्वयं करने की शिकायत जिलाधिकारी से 14 अप्रैल को की थी। एडीएम ने बताया कि डीएम ने मामले की जांच के लिए उपजिलाधिकारी (सदर) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति में प्रांतीय खंड पीएमजीएसवाई अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय को सदस्य बनाया गया है। गठित समिति को शिकायती पत्र के प्रत्येक बिंदु पर उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली 2008 यथा संशोधित 2015 विभागीय शासनादेश, स्थल पर स्टॉक का सत्यापन और आवश्यक विभागीय नियमावली के आलोक में जांच कर आख्या 25 मई तक उपलब्ध कराने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed