फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Provide verification of viksiptom

विक्षिप्तों का भी कराएं सत्यापन

Thu, 12 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 12 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Provide verification of viksiptom

पुलिस कप्तान केएस नगन्याल ने बृहस्पतिवार को कोतवाली के निरीक्षण को पहुुंचे। बाद में उन्होंने नगर के जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सहयोग मांगा। नागरिकों ने बाहरी लोगों तथा नगर में घूम रहे विक्षिप्तों का सत्यापन करने पर जोर दिया। नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग भी जोर शोर से उठी।

विज्ञापन


एसपी केएस नगन्याल ने दोपहर यहां कोतवाली पहुंचे और कोतवाली की तमाम गतिविधियों को देखा। अभिलेख और हथियारों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इस बीच क्षेत्र में मोबाइल फोन पर फर्जी कॉल कर लूटने का प्रचलन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बैंक, कंपनी फोन पर लोगों का कतई सत्यापन नहीं करता। लालच के चक्कर में पढ़े-लिखे लोग भी फंस रहे हैं। उन्होंने इस तरह की कॉल आने पर पुलिस को सूचित करने को कहा। एसपी ने कोतवाल बीसी शर्मा से उन्होंने क्षेत्र में बाहरी नागरिकों के सत्यापन की स्थिति पर चर्चा की और इस कार्य को प्राथमिकता से करने को कहा।
विज्ञापन


नागरिकों ने नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की, एसपी ने इस संबंध में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, जागरूक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग के बगैर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग सकता, सभी को सहयोग करने की जरूरत है। वहां व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष यतीश रौतेला, महामंत्री मनोज अग्रवाल, उपसचिव दीपक पंत, व्यवसायी कैलाश पांडे, भुवन पपनै आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed