फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Provide benefits of schemes to people: Pandey

अधिकारी लोगों को योजनाओं का भरपूर लाभ दिलाएं : पांडे

Mon, 28 Aug 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Provide benefits of schemes to people: Pandey
विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेते मुख्यमंत्री, आवास और वित्त विभाग सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री, आवास और वित्त विभाग के सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडे ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी बजट खर्च करने और लक्ष्यों को पूर्ण करने तक ही सीमित न रहे। रोजगार संवर्धन, उत्पादन वृद्धि और लोगों को योजनाओं का भरपूर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



उन्होंने जिले में प्रदेश, केंद्र सरकार और बाह्य सहायतित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को इन सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के तहत कार्य करें। विभागीय अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रतियोगिता की तरह कार्य करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे को निर्देश दिए कि आजीविका से संबंधित सभी योजनाओं की अपने स्तर पर मॉनिटरिंग करें। जिले में बने अमृत सरोवरों में पर्यटन और आजीविका के लिए संभावनाओं का सर्वे कर उन पर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


डीएम विनीत तोमर ने सभी अधिकारियों को सचिव के निर्देशों का पालन कर योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिले के विकास के संबंध में चुनौतियों और संभावनाओं को लेकर सुझाव लिए। वहां संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed