फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protested against the authority, slapped

प्राधिकरण के विरोध में धरना दिया, नारेबाजी की    

Mon, 15 Oct 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 15 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Protested against the authority, slapped
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरने पर बैठे सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग। - फोटो : अमर उजाला
जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं नेे प्राधिकरण को जन विरोधी बताते हुए इसे जल्द खत्म करने की मांग की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण लागू हुए 11 माह से अधिक का समय हो गया है। नगर की जनता विगत नौ माह से सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले इसे समाप्त करने की मांग को लेकर आंदोलनरत है। जन विरोध के बाद भी सरकार प्राधिकरण को वापस नहीं ले रही है। प्राधिकरण बनने के बाद भवन निर्माण में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार, स्थानीय विधायक, सांसद इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 11 माह में 30 मानचित्र ही पास हुए हैं। 136 लोगों को नोटिस दिया जाना प्राधिकरण की नाकामी को उजागर करता है। धरने पर राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, आनंदी वर्मा, राजू गिरी, लीला खोलिया, पूरन सिंह बिष्ट, ललित मोहन पंत, जगदीश साह, लक्ष्मण एठानी, सुनयना मेहरा, विनोद तिवारी, सुंदर लटवाल, देव सिंह चौहान आदि बैठे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed