{"_id":"6872ab98e3e43523ab0fb4ed","slug":"protest-over-water-price-hike-almora-news-c-232-1-shld1003-130798-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में जल मूल्य में हर साल बढ़ोतरी का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में जल मूल्य में हर साल बढ़ोतरी का किया विरोध
Sun, 13 Jul 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर निगम सभागार में शनिवार को सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने हर साल जल मूल्य में बढ़ोतरी का विरोध किया। उन्होंने जल मूल्य को लेकर एक कमेटी का गठन कर पांच से दस साल के अंतराल में बढ़ोतरी की बात कही।
वक्ताओं ने कहा कि नगर क्षेत्र में सभी उपभोक्ताओं को समान मात्रा में जलापूर्ति होती है लेकिन फिर भी पेयजल बिलों में भारी असमानता देखी जाती है। इसे दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने शिखर से जाखन देवी तक बनी सीवर लाइन के चलते खराब हुई सड़क, पानी के नए संयोजन मूल सप्लाई से ही करने, अल्मोड़ा-हल्द्वानी-पंतनगर हेली सेवा का संचालन करने की मांग रखी।
इसके साथ ही जन औषधि केंद्रों का संचालन आम लोगों को देने, जीआईसी खेल मैदान में समारोह के कारण हुई गंदगी को साफ करने, वाटर एटीएम को ठीक करने, वेंटिलेटर एम्बुलेंस आदि की मांग की। अध्यक्षता पीसी जोशी और संचालन आरपी जोशी ने की। वहां पर एएस कार्की, एमसी आर्या, नारायण दत्त पांडे, एमडी कांडपाल, एमबी साह, एमएस मटेला, गंगा सिंह, नवीन जोशी, रमेश तिवारी, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी आदि थे।