फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Tahsil Relocation

व्यापारियों ने तहसील वापसी की मांग पर किया प्रदर्शन, दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Tahsil Relocation
अल्मोड़ा में तहसील को मल्ला महल में संचालित करने की मांग पर व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में धरना दि? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। व्यापारियों ने तहसील को पूर्व की तरह मल्ला महल में संचालित करने की मांग पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा जनता के हितों को अनदेखा कर तहसील को नगर से सात किमी दूर स्थापित किया गया है। व्यापारियों ने अपनी मांग के समर्थन में आज मशाल जुलूस निकालने और कल (18 नवंबर) को चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापारियों ने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। वे पिछले तीन दिनों से धरना दे रहे थे। व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में तहसील नगर के बीचोंबीच स्थित मल्ला महल में संचालित होती थी जिसका लाभ आम लोगों के साथ ही हर वर्ग के लोगों को मिलता था।
विज्ञापन

जनपद के लोगों के हितों की अनदेखी कर इसे नगर से सात किमी दूर स्थापित कर दिया गया। इससे नगर का कारोबार प्रभावित होने के साथ ही दूरदराज से काम से पहुंचे लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कहा लंबे समय से मांग के बावजूद भी प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा। कहा तहसील और अन्य कार्यालय नगर के बीच स्थित होने से जनता को इससे बढ़ी राहत मिलती। चेतावनी देते हुए कहा जल्द ही तहसील का संचालन पूर्व की तरह मल्ला महल में नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरेंगे। वहां पर राजेंद्र प्रसाद, मनोज सनवाल, भीमा पवार, कार्तिक साह, दीपू लोहनी, यूसुफ, वैभव पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed