फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   protest in case of death of pregnant woman

गर्भवती महिला की मौत के मामले में धरने पर डटे रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
protest in case of death of pregnant woman
अल्मोड़ा। गर्भवती महिला की मौत के मामले में लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में युवा जन संघर्ष मंच के लोग दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। मंच के लोगों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को युवा जन संघर्ष मंच के संयोजक पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट भय्यू के नेतृत्व में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि गर्भवती महिला की मौत के मामले में कार्रवाई न होना चिंता का विषय है। दस दिन बीत गए लेकिन सिर्फ जांच झांसा दिया जा रहा है, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में धरने पर डटे रहने और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। साथ ही लोगों ने पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने की भी मांग उठाई। इस मौके पर संयोजक मनोज बिष्ट भय्यू, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महेंद्र सिंह रावत, विजय जोशी, ईशान, जाहिद, मोहन देवली, कृष्णा गोस्वामी, भानू जोशी, राहुल बिष्ट, आशीष जोशी, मनोज कुमार, सुमित टम्टा, प्रेम टम्टा, रविंद्र महिपाल, मंगल पांडे फैजाब खान, फिरोज, सार्थक, आशुतोष, मोहित, पवन, संतोष पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed