{"_id":"62d6f8f94ba40040997a1fa8","slug":"protest-for-no-dda-in-almora-almora-news-hld469632393","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में दिया धरना
विज्ञापन
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने के दौरान नारेबाजी करते सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग। । संवाद न्यू?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समिति के सदस्यों ने कहा कि प्राधिकरण समाप्त होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया।
धरना स्थल पर हुई सभा में समिति के संयोजक पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे बिना प्रदेश की भाजपा सरकार ने नवंबर 2017 में समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया। इससे जनता को भवन मानचित्र पास कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनता और सर्वदलीय संघर्ष समिति इसका विरोध लगातार कर रही है लेकिन प्रदेश सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण स्थगित करने की घोषणा तो की लेकिन इसे समाप्त नहीं किया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनाकांक्षाओं की पूर्ति करनी चाहिए। सभासद हेम तिवारी ने कहा कि डीडीए की समाप्ति का स्पष्ट आदेश जारी कर सरकार को भवन मानचित्र की स्वीकृति का अधिकार पूर्व की भांति नगर निकायों को देना चाहिए। कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे ने संचालन किया। समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, ललित पंत, राजू गिरी, दीक्षा सुयाल, आरती रावत, हेम चंद्र जोशी, आनंद बगड़वाल, चंद्रमणि भट्ट, एनडी पांडे आदि धरने पर बैठे।