फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest By PWD Staff in Almora

Almora News: लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 27 Jul 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Protest By PWD Staff in Almora
अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारियाें ने गंभीर रोगों से पीड़ित कर्मचारियों के रिक्त पदों पर स्थानांतरण की मांग पर बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया। इससे कामकाज प्रभावित रहा। आश्वासन के बाद भी मांग पूरी न होने से नाराज कर्मियों ने 31 जुलाई तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

माल रोड के समीप स्थित अभियंता कार्यालय में मिनिस्टीरियल कर्मी ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर जल्द मांग पूरी करने की मांग की। प्रदेश महामंत्री कंचन आर्य ने बताया कि बीमार कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय में चिकित्सा प्रमाण प्रस्तुत कर दिया है। एक माह बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और उनका स्थानांतरण नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में विभागीय सचिव से भी जल्द वार्ता की जाएगी। कार्य बहिष्कार में जिला अध्यक्ष टीका सिंह खोलिया, देवेंद्र पांगती, चामू सिंह भंडारी, नवीन सती, भास्कर पांडे, गोपाल गिनवाल आदि मोैजूद रहे।
विज्ञापन



आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसीलदार विवेक राजौरी के आश्वासन के बाद भगोती क्षेत्र में लावारिस जानवरों को पकड़ने के लिए एक अगस्त से प्रस्तावित आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। तहसीलदार ने ग्रामीणों से एक सप्ताह का समय मांगते हुए आश्वस्त किया कि गोदनों में बातचीत कर शीघ्र स्थायी समाधान निकाला जाएगा। वार्ता में प्रधान जेठुआ पुष्पा जोशी, प्रधान पटलगांव शंकर सिंह, पूर्व प्रधान हरीश आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन सिंह बिष्ट, गोकुलानंद जोशी, दीपक नेगी, हेम जोशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed