{"_id":"650c8303e0be2414e5023616","slug":"protest-by-congress-in-syalde-almora-news-c-232-1-alm1001-3217-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्याल्दे में जलाया निदेशक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्याल्दे में जलाया निदेशक का पुतला
Thu, 21 Sep 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 21 एएलएम 22 पी- स्याल्दे के सराईखेत में द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के खिलाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट के समर्थन में कांग्रेस ने विकासखंड के सराईखेत में इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में चल रहे घपले को रोकने और कर्मचारियों की परेशानी सुलझाने विधायक बिष्ट निदेशक से मिलने गए तो भाजपा के इशारे पर निदेशक ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर सिंह नेगी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को निदेशक का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट निदेशक को बचाने के लिए भाजपा उनकी छवि को धूमिल कर रही है, जिसका विरोध किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निदेशक के खिलाफ कार्रवाई होने तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। वहां कुंवर सिंह कठैत, मोहन राम, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश नेगी, माधो सिंह आदि रहे।
राष्ट्रीय दल के नेता संवेदनशील नहीं
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक के साथ अभद्रता करने पर विधायक मदन बिष्ट की निंदा की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल के नेता संवेदनशील नहीं हैं। पहले भाजपा विधायक और अब कांग्रेस विधायक के कृत्यों से पूरे क्षेत्र को शर्मसार होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ तो विधायक इस बात को विधानसभा में उठा सकते थे। उनका यह कारनामा इंजीनियरिंग कॉलेज को गर्त में ले जाने की साजिश है। उन्होंने सरकार से विधायक के खिलाफ कार्रवाई कर संस्थान के विकास की मांग की है।