{"_id":"64515553d745ad129d03ba59","slug":"protest-against-the-district-development-authority-almora-news-c-8-1-128838-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना
Tue, 02 May 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 02 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गाँधी पार्क में धरना देते सर्वदलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारी।। संवाद
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। समिति से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
धरना स्थल पर हुई बैठक में समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्राधिकरण को समाप्त करने की घोषणा के बाद भी सरकार ने केवल इसे स्थगित करने का शासनादेश जारी किया गया है। यह जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि सरकार को शासनादेश में स्पष्ट करना चाहिए कि प्राधिकरण को समाप्त किया है या केवल स्थगित किया है। धरने पर हेमचंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड्वाल, प्रताप सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, ललित मोहन पंत, आनंदी वर्मा, सभासद हेम तिवारी, महेश आर्या, पूरन रौतेला, रमेश नेगी, शंकर दत्त भट्ट, भारतरत्न पांडेय आदि मौजूद रहे।