फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest against outside shopkeepers in the cooperative fair

Almora News: सहकारिता मेले में बाहरी दुकानदारों का किया विरोध

Sun, 12 Oct 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Protest against outside shopkeepers in the cooperative fair
बागेश्वर। नुमाइश खेत मैदान में आयोजित मेले में बाहरी दुकानदारों का विरोध किया गया। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाहरी दुकानदारों को मेले में दुकानें न देने की मांग की। सहकारिता विभाग की ओर से नगर के नुमाइश खेत मैदान में सोमवार से मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में बाहरी व्यापारियों को दुकानें आवंटित करने की भनक लगते ही नगर के व्यापारी आयोजन स्थल पर पहुंच गए। व्यापारियों ने कहा कि दीपावली के समय बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित मेले में बाहरी व्यापारियों को बुलाकर नगर के व्यापार को ठप करने की साजिश की जा रही है। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज जोशी ने बताया कि सहकारिता मेले में स्थानीय और हथकरघा उद्योगों के अलावा बाहरी व्यापारियों का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed