फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest against Government

लखीमपुर खीरी घटना की जांच कर दोषियों को सजा दी जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Protest against Government
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में अल्मोड़ा में जुलूस निकालते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/रानीखेत। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत से गुस्साए विभिन्न संगठनों ने अल्मोड़ा और रानीखेत में प्रदर्शन किया। अल्मोड़ा के चौघानपाटा में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए अखिल भारतीय किसान सभा, उत्तराखंड लोक वाहिनी, युवा संवाद, जनवादी नौजवान सभा, जनवादी महिला समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौघानपाटा में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे किसानों को भाजपा नेता के वाहन ने कुचल दिया। इसमें किसानों की मौत हुई। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें निरंकुश हो चुकी हैं। वहां पर युवा संवाद के कुणाल तिवारी, उत्तराखंड लोक वाहिनी के अजय मित्र, जगत रौतेला, अखिल भारतीय किसान सभा के आरपी जोशी, जनवादी नौजवान सभा के यूसुफ तिवारी, मुमताज अख्तर, स्वप्रिल पांडे, अनस बारी, जनवादी महिला समिति की दया पांडे आदि थीं। इधर, रानीखेत में जिला और नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत के नेतृत्व में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहां पर जिला अध्यक्ष महेश आर्या, पूर्व प्रमुख रचना रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कैलाश पांडेय, विनीत चौरसिया, कुलदीप कुमार, मोहन सिंह बिष्ट, त्रिलोक आर्य आदि थे।

लखीमपुरखीरी के तिकुनिया में हुई घटना के विरोध में अल्मोड़ा में जुलूस निकालते उपपा कार्यकर्ता।

लखीमपुरखीरी के तिकुनिया में हुई घटना के विरोध में अल्मोड़ा में जुलूस निकालते उपपा कार्यकर्ता।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed