{"_id":"5dfe10528ebc3e87e4330895","slug":"prompt-construction-of-the-proposed-air-force-station-almora-news-hld366391258","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला नव चेतना समिति का शिष्टमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला नव चेतना समिति का शिष्टमंडल
विज्ञापन
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने उनके निवास पर पहुंचे नव चेतना समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नव चेतना सामाजिक विकास समिति के शिष्टमंडल ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर चौखुटिया में वायु सेना द्वारा प्रस्तावित एयर फोर्स स्टेशन के निर्माण में हो रही देरी से उन्हें अवगत कराते हुए शीघ्र निर्माण की मांग की। कहा गया कि इससे पलायन पर लगाम लगेगी और पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।
समिति ने जौरासी में छावनी निर्माण की भी मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री को बताया कि चौखुटिया में एयर फोर्स स्टेशन के लिए भारतीय वायुसेना व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन और नागरिक प्रशासन मंत्रालय द्वारा सर्वे किया गया था, जिसमें दो स्थान चिन्हित किए गए थे। परंतु लंबा समय बीत जाने के बावजूद वायु सेना की एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।
समिति द्वारा रक्षा मंत्री को बताया गया कि एयर फोर्स स्टेशन की स्थापना से पहाड़ में पलायन पर तो विराम लगेगा ही साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य आदि की दृष्टि से भी विकास को गति मिलेगी। समिति द्वारा आजादी में स्थानीय स्वतंत्रता सैनानियों द्वारा दिए गए योगदान और पाक और चीन युद्ध के दौरान सैनिकों के पराक्रम के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। शिष्टमंडल में समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह घुगत्याल, कैलाश बेलवाल, प्रहलाद सिंह घुगत्याल, बलवंत सिंह बिष्ट, महेश शर्मा और तारासिंह नेगी शामिल थे।