फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Promote rural local products: Karan

ग्रामीण स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, बाजार में उपलब्ध कराउंगा: करन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Promote rural local products: Karan
बिलाव गांव में सभा को संबोधित करते विधायक करन माहरा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड के बिलाव और जैनोली गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक करन माहरा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय सब्जियों को बढ़ावा देकर स्वावलंबन की ओर बढ़ा जा सकता है। कहा कि ग्रामीणों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पूर्व ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक करन माहरा ने कहा कि आर्थिकी मजबूत करने के लिए ग्रामीणों को खेती की ओर बढ़ना होगा। जंगली जानवरों की समस्याओं का मुद्दा वह कई बार सदन में उठा चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों में जूं नहीं रेंगती। बिच्छु घास की चाय सहित तमाम उत्पादों को बढ़ावा दिया जा सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्राधिकरण की समस्या उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने जैनोली में पेयजल योजना के रखरखाव को चार लाख रुपये दिए। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुरेश फर्त्याल, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल देव, विश्वविजय माहरा, संजय फर्त्याल, कैलाश राम, अर्जुन कुमार, मनोज कुमार, अंबादत्त पंत, नवीन आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed