फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Projects should not remain pending due to forest land transfer: DM

वन भूमि हस्तांतरण के फेर में योजनाएं लंबित न रहने पाए:डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Projects should not remain pending due to forest land transfer: DM
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए, जिससे जन कल्याणकारी योजनाओं को हरी झंडी मिल सके और वन भूमि हस्तांतरण के फेर में योजनाएं लंबित न रहें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जिन सड़कों को स्वीकृति मिली उनपर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निरीक्षण किए जाने वाले कार्यों में जल्द जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारियों को संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ 15 दिनों के भीतर बैठक कर सड़कों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सूचना जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लोनिवि, पीएमजीएसवाई, प्रांतीय खंड समेत सभी डिवीजनों के अधिकारियों ने वन भूमि की सड़कों को सैद्धांतिक और विधिवत स्वीकृतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डीएम ने कहा कि जिन सड़कों में सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो तो तत्काल कार्रवाई कर उन प्रकरणों को विधिवत स्वीकृति तक ले जाने का प्रयास किया जाए। सिविल सोयम के प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चंद्र कांडपाल ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के लिए संबंधित विभागों के सभी प्रस्तावों को ऑनलाइन कर दिया गया है। सभी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता विजय कुमार, पीएमजीएसवाई अधिशासी अभियंता एससी पंत, अधिशासी अभियंता एडीबी बीसी पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed