{"_id":"6788006214f5a6ebf40463bf","slug":"programme-orgnised-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-122885-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के पराक्रम से ही देश सुरक्षित : कर्नल मनराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के पराक्रम से ही देश सुरक्षित : कर्नल मनराल
Thu, 16 Jan 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक संगठन भिकियासैंण के तत्वावधान में भारतीय सेना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सैनिकों की परेड के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज भिकियासैंण के मैदान में आयोजित सेना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय सिंह मनराल ने कहा कि सेना के पराक्रम से ही देश सुरक्षित है। उन्होंने सैनिकों की वीरता व अदम्य साहस का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार सेना को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही है।
इस मौके पर सांस्कृतिक टीमों और स्कूली बच्चों ने आंचलिक परिधानों में सज-धज कर कुमांऊनी, गढ़वाली लोकगीत व नृत्य समेत देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में आयोजक मंडल ने रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गरमपानी की उर्मिला मेहरा समेत आशा कार्यकर्ताओं, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पूर्व सैनिक संगठनों तथा वीर नारियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी तथा संचालन हिम्मत सिंह अधिकारी व लक्ष्मी जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, रेडक्राॅस सोसायटी के जिलाध्यक्ष आशीष वर्मा, ब्रिगेडियर हीरा सिंह सांगा, कैप्टन राजे सिंह बिष्ट, कैप्टन जसवंत सिंह, दौलत सिंह, तारादत्त शर्मा, हिम्मत सिंह, खुशाल नेगी, मोहन सिंह, सुरेश लखचौरा, भवान सिंह, धर्मानंद, गोपाल सिंह, रमेश नाथ, पुष्पा देवी आदि शामिल रहीं।
दो पुस्तकों का विमोचन
भिकियासैंण। सेना दिवस कार्यक्रम में शिक्षक कृपाल सिंह शीला की ओर से संपादित पुस्तक ''''गिरै कौतिक'''' और डाॅ. धाराबल्लभ पांडे की ओर से संपादित ''''भारत के शौर्य गीत'''' नामक पुस्तक का विमोचन अतिथियों के हाथों हुआ। संवाद