{"_id":"57054f994f1c1b7b4ac814cc","slug":"problum","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निदान
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
सैनिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से आयोजित भूतपूर्व सैके वार्षिक सम्मेलन में भारी भीड़ रही। इस मौके पर पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर चार वरिष्ठ पूर्व निकों सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य और भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से आयोजित पूर्व सैनिकों के वार्षिक सम्मेलन में तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से भारी तादात में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं के साथ ही तमाम सुझाव रखे। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि एसबीआई के प्रबंधक दिनेश सहगल ने बैंक द्वारा पूर्व सैनिकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। कहा कि देश की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले पूर्व सैनिकों की बैंक संबंधी हर समस्या का प्राथमिकता के साथ निदान किया जाएगा। पूर्व सैनिक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष शेरसिंह नेगी ने सरकार और सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन
सभी पूर्व सैनिक व वीरांगनाएं जरूरी औपचारिकता पूरी कर चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित हों।
सैनिक कल्याण बोर्ड प्रतिनिधि हेमंत वर्मा, माधोसिंह बिष्ट, किसन सिंह फलदाकोटी, नारायण दत्त शर्मा आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने और संचालन माधोसिंह ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर महादेव सिंह, नंदन सिंह नेगी, बहादुर सिंह, गजेंद्र सिंह नेगी, मोहन सिंह, रामसिंह, गोपाल सिंह, रारायण सिंह, नारायण दत्त, बचीराम, भवान सिंह रौतेला सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं मौजूद थीं।
इस मौके पर चार वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया जिनमें दरबान सिंह, कुंवर सिंह, नंदन सिंह और लालसिंह शामिल थे। संगठन ने लाल सिंह को आर्थिक सहायता के रूप में ग्यारह हजार रुपये भी दिए। गौरतलब है कि लालसिंह का परिवार विकलांगता की समस्या से ग्रस्त है। इससे संबंधित खबर गत वर्ष अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अब तक कई सैनिकों की ओर से उनकी आर्थिक मदद की जा चुकी है।