फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Press Conference of Ukd in Almora

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती के लिए सौंपेंगे जिम्मेदारी:ऐरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Press Conference of Ukd in Almora
अल्मोड़ा स्थित उक्रांद कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने जागेश्वर धाम में हुई अभद्रता के आरोपी सांसद को पार्टी से निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खुद को अनुशासित पार्टी बताने वाले दल के नेता भोले के दरबार में आकर गाली दे रहे हैं और प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक चुप है। भू-कानून के लिए भी उन्होंने सरकार पर जमकर तंज कसे।
विज्ञापन

उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने पत्रकारों से कहा कि सिर्फ राज्य निर्माण करने से कुछ नहीं होता, बल्कि राज्य की व्यवस्थाओं को सुधारने की जरूरत होती है। कहा कि 20 सालों तक भू-कानून को भूली जनता अब यह मांग उठा रही है तो इसे राजनीतिक मुद्दा बताया जा रहा है। कांग्रेस ने भी राज्य में कई सालों तक राज किया, वह चाहती तो भू-कानून बना सकती थी।
विज्ञापन

वर्ष 2008-09 में खंडूरी सरकार ने इसे सख्त किया, लेकिन वर्ष 2018 में त्रिवेंद्र सरकार ने कानून संशोधन के नाम पर भू माफियाओं को लूट की खुली छूट दे दी। ऐरी ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियां उत्तराखंड के मुद्दे नहीं समझ सकती। क्षेत्रीय पार्टी होने के नाते उक्रांद अच्छा विकल्प बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागेश्वर धाम में हुए हंगामे पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने खुद ही एसओपी जारी की और उन्हीं की पार्टी के सांसद नियम तोड़ रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने उक्रांद कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, पान सिंह रावत, कुंदन सिंह बिष्ट, गोपाल मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed